अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना के अनुसार आयतुल्लाह खामेनई ने आज नमाज़े जुमा से पहले शहीद आयतुल्लाह मुर्तज़ा मुतह्हरी की पत्नी मरहूमा आज़म रूहानी के जनाज़े पर फातेहा पढ़ा और अपने दोस्त और साथी शहीद मुर्तज़ा मुतह्हरी की पत्नी की नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई।
इस अवसर पर शहीद मुर्तज़ा मुतह्हरी के रिश्तेदार भी मौजूद थे।
शहीद मुर्तज़ा मुतह्हरी की पत्नी का कल रात तेहरान में निधन हो गया था।
प्रोफेसर मुतह्हारी ने 33 साल की उम्र में 1331ई में मशहद के आलिमे दीन की बेटी आज़म रूहानी से शादी की थी जिनसे उनकी चार लड़कियां और तीन लड़के हैं।
शहीद आयतुल्लाह मुर्तज़ा मुतह्हरी की पत्नी का अंतिम संस्कार कल सुबह 9:00 बजे तेहरान में आयोजित किया जाएगा और उसके बाद आपके जनाज़े को ईरान के क़ुम शहर में ले जाकर दफनाया जाएगा।
यह अंतिम यात्रा कल शाम 4 बजे मस्जिदे इमाम हसन अस्करी (अ.स.) से हजरत फातिमा मासूमे की रौज़े की ओर जाएगी और वहीं जनाज़ा दफ़्न किया जाएगा।